5 Green Energy Stocks : हाल के वर्षों में दुनिया तेजी से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रही है। निवेशक अब ऐसे शेयरों को पसंद करते हैं, जिन कंपनियों पर कर्ज बहुत कम है। डेट-फ्री कंपनियां वित्तीय रूप से मज़बूत होती हैं और लंबे समय तक बाजार में टिक सकती हैं।
Inox Green Energy Services Limited
Inox Green Energy भारत की विंड एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जो पवन चक्कियों की देखरेख करती है। मार्च 2025 में इसका मार्केट कैप ₹9,579 करोड़ रहा। कंपनी का डेट-इक्विटी रेश्यो सिर्फ 0.10 है, यानी Inox Green Energy पर बहुत कम कर्ज है। मार्च 2025 में इसका कुल कर्ज ₹181 करोड़ था, जो पिछले पांच सालों में काफी कम हुआ है। पिछले पांच साल में Inox Green Energy के शेयर में करीब 339% की बढ़ोतरी हुई है। FY2025 में Inox Green Energy की आय ₹236 करोड़ रही और नेट प्रॉफिट ₹20 करोड़ दर्ज किया गया।
Waaree Energies Limited
Waaree Energies देश की सौर ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में है। इसका मार्केट कैप अक्टूबर 2025 में ₹1,01,086 करोड़ रहा। डेट-इक्विटी रेश्यो 0.13 पर है, यानी कंपनी का कर्ज बहुत मामूली है। मार्च 2025 में इसका रेवेन्यू ₹14,846 करोड़ पहुंचा और नेट प्रॉफिट ₹1,928 करोड़ रहा। पिछले एक साल में शेयर में 40% की तेजी आई है। कंपनी सोलर पैनल और सोलर सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराती है।
read more : Suzlon Energy बना निवेशकों का फेवरेट, शेयर में दिख रहा फिर से तूफानी तेजी का संकेत
KPI Green Energy Limited
KPI Green Energy सोलर और विंड, दोनों ऊर्जा स्रोतों से बिज़ली उत्पादन करती है। इसका मार्केट कैप करीब ₹9,966 करोड़ है। डेट-इक्विटी रेश्यो 0.61 है, यानी कंपनी पर कर्ज कम है। मार्च 2025 में कंपनी का कर्ज ₹1,475 करोड़ था, जबकि रिजर्व बढ़कर ₹2,325 करोड़ हो गया। पिछले पांच साल में KPI Green Energy के शेयर में करीब 3500% की तेजी आई। कंपनी भारत में सोलर पार्क और विंड प्रोजेक्ट्स चला रही है।
read more : मुकुल अग्रवाल के फेवरेट 4 Penny Stock! 50% डिस्काउंट पर मिल रहे, 5 साल में 900% रिटर्न का मौका
Suzlon Energy Limited
Suzlon Energy भारत में विंड टरबाइन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में है। डेट-इक्विटी रेश्यो मार्च 2025 में सिर्फ 0.05 रहा, जबकि कुल कर्ज ₹323 करोड़ तक कम हो गया। कंपनी का मार्केट कैप ₹73,699 करोड़ है और शेयर की वर्तमान कीमत ₹54.18 रुपये है। पिछले पांच साल में Suzlon के शेयर ने करीब 1900% रिटर्न दिया है।
read more : 1 साल में 8000% का रिटर्न! Railwayसे ₹120 करोड़ ऑर्डर मिलते ही शेयर ने पकड़ी रफ्तार
Orient Green Power Company Ltd
Orient Green Power भारत में सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स में काम करती है। मार्च 2025 में कंपनी का मार्केट कैप ₹1,546 करोड़ था और डेट-इक्विटी रेश्यो 0.51 है। कर्ज पिछले पांच साल में ₹1,353 करोड़ से गिरकर ₹552 करोड़ हो गया। शेयर की वर्तमान कीमत ₹13.16 रुपये है, और पिछले पांच साल में शेयर में 757% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।













