Solar Wind : भारत में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का मार्केट रिकॉर्ड ग्रोथ फेज में है। वर्ष 2024 में इसकी वैल्यू $7.8 बिलियन (लगभग ₹65,130 करोड़) रही और 2030 तक यह $32 बिलियन (₹2.67 लाख करोड़) तक पहुँचने का अनुमान है। मार्केट का CAGR लगभग 26% है। देश ने करीब 220 GW रिन्यूवेबल एनर्जी क्षमता हासिल कर ली है और 2030 तक 500 GW का लक्ष्य है। ‘
BESS सिस्टम अब जरूरी हो गए हैं, क्योंकि सोलर और विंड कभी लगातार नहीं चलते, और जब जरूरत हो तब बिजली उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बिजली को स्टोर किया जाता है। सरकार ने National Energy Storage Framework, PLI स्कीम और Viability Gap Funding जैसी पॉलिसीज़ से इस सेक्टर को सपोर्ट किया है। FY2025 में भारत का BESS इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 442 MW रही और 2032 तक 74 GW पहुँचने की संभावना है।
Bondada Engineering Limited
Bondada Engineering ने FY2026 की पहली तिमाही में ₹519 करोड़ के रेवेन्यू कि रिपोर्ट दी, जो पिछले साल से 136% अधिक है। कंपनी ने हाल ही में तमिलनाडु में 400 MWh/200 MW BESS प्रोजेक्ट हासिल किया है, जिसकी वैल्यू ₹836 करोड़ है। तीन साल में कंपनी का रेवेन्यू 41% CAGR, प्रॉफिट 75%, और RoE 29.6% रहा है। FY25 में रेवेन्यू ₹1,570 करोड़ और प्रॉफिट ₹120 करोड़ रहा, जिससे कंपनी की ग्रोथ और मजबूत हो रही है।
Quality Power Electrical Equipments
Quality Power Electrical Equipments ने FY25 में ₹152.43 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया। FY25 की तुलना में प्रॉफिट ₹30.31 करोड़ रहा। कंपनी ने हाल ही में STATCON Energiaa में हिस्सा खरीदकर BESS निर्माण में भागीदारी बढ़ाई है। कंपनी की ऑर्डर बुक और पाइपलाइन मिलाकर करीब ₹1,220 करोड़ की है। कंपनी नए प्लांट्स और फैक्ट्रियों पर भी काम कर रही है जिससे ग्रोथ की संभावना और बढ़ती है।
read more : 12 रुपये वाले Penny Stock ने 800% का रिटर्न देकर किया मालामाल! Q2 FY2026 में मचाया धमाल, 50% कर्ज किया चुकता
Jupiter Wagons
Jupiter Wagons पारंपरिक रूप से फ्रेट वैगन बनाती है, लेकिन अब BESS सेगमेंट में भी एक्टिव है। FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,009.04 करोड़ रहा, जिसमें 15% YoY ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी ने बैटरी प्रोडक्शन शुरू किया है और रेलवे व प्राइवेट प्लेयर्स को सप्लाई भी कर रही है। कंपनी के पास EV और बैटरी स्टोरेज सिस्टम के ऑर्डर्स भी हैं।
read more : Multibagger stock : हर दिन अपर सर्किट! 6 महीने में 422% रिटर्न और अब कंपनी दे रही 1 पर 1 फ्री शेयर
Advait Infratech
Advait Infratech ने FY25 की चौथी तिमाही में ₹194.67 करोड़ का रेवेन्यू और ₹12.88 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया। इसके ऑर्डर बुक में अब ₹800 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट हैं। कंपनी का फोकस पावर ट्रांसमिशन, ग्रीन हाइड्रोजन, OPGW वायर, और टेलीकॉम सेक्टर पर है। कंपनी ने SECI, PowerGrid जैसे बड़े प्लेयर्स से ऑर्डर प्राप्त किए हैं, और BESS में अगले 5 साल में 1 GW प्रोजेक्ट्स बनाने की योजना है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।













