Railway Stock : रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को अक्टूबर 2025 में साउथ सेंट्रल रेलवे से ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम के लिए ₹144.44 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये प्रोजेक्ट रामागुंडम से काजीपेट के बीच 92 रूट किलोमीटर और 276 ट्रैक किलोमीटर की दूरी पर लागू किया जाना है। इस अनुबंध के अंतर्गत 1x25kV सिस्टम को 2x25kV AT फीडिंग सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा और इससे संबंधित फीडर व अर्थिंग के कार्य भी किए जाएंगे। प्रोजेक्ट को 18 महीनों में पूरा करना है।
कॉन्ट्रैक्ट
RVNL को यह कॉन्ट्रैक्ट सबसे कम बोली (L1) लगाकर मिला है। इस अपग्रेडेशन से रेलवे की ट्रेनों की स्पीड व ट्रैक पर पावर सप्लाई की क्षमता बढ़ेगी। इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह काम उनके सामान्य कारोबारी योजना का हिस्सा है और प्रमोटर या किसी समूह कंपनी की इसमें कोई सीधी भागीदारी नहीं है।
कंपनी के शेयर का प्रदर्शन
17 अक्टूबर 2025 को RVNL के शेयर की कीमत 331.65 रुपये रही। इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर में करीब 22.5% की गिरावट आई है। इसके अलावा शेयर अपने 52-वीक हाई 514 रुपये से लगभग 40% टूटा है। पिछले तीन महीने में स्टॉक 13%, छह महीने में 10% और एक साल में 31.45% गिरा है। हालांकि, अगर आखिरी तीन साल देखें तो शेयर ने लगभग 767% रिटर्न दिया है। यानी लॉन्ग टर्म निवेशकों को अच्छा फायदा मिला है।
read more : Q2 में Navratna कंपनी का रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा, ₹4414.93 करोड़ का नेट प्रॉफिट, शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी!
मार्केट कैपिटल और शेयरहोल्डिंग
अभी RVNL का मार्केट कैपिटल लगभग ₹69160 करोड़ के आसपास है। शेयर बाजार में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.84% है। कंपनी की कमाई और ऑर्डर बुक लगातार मजबूत दिखाई दे रही है।
read more : 3252% रिटर्न देने वाले Defence कंपनी ने की फ्रांस बड़ी डील, छुट्टी के दिन आई ये खबर , फोकस में शेयर
बढ़ती ऑर्डर बुक
RVNL लगातार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नए प्रोजेक्ट हासिल कर रही है। कंपनी हर साल सरकार की तरफ से रेलवे में हो रहे बड़े निवेश का फायदा उठा रही है और अपनी ऑर्डर बुक को मजबूत बना रही है। 2025 के आसपास भारतीय रेलवे ने बिजलीकरण व ट्रैक सुधार में विशेष जोर दिया है जिससे RVNL जैसी कंपनियों को नए मौके मिल रहे हैं।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।













