Suzlon Energy, भारत की अग्रणी ग्रीन एनर्जी कंपनी है। वर्ष 2025 में कंपनी के शेयरों ने काफी उठा-पटक देखी। मौजूदा समय में Suzlon का शेयर प्राइस ₹54.2 है, जबकि पिछले 52 हफ्तों में इसका उच्चतम स्तर ₹74.30 और न्यूनतम स्तर ₹46.15 रहा है। उपचेल दिनों में इसमें लगभग 9% की गिरावट भी देखी गई है। बीते एक साल में यह स्टॉक 27% तक नीचे आ गया है और सितंबर 2025 में इसका उच्चतम स्तर ₹86.04 था, वहाँ से यह लगभग 34% गिरा है।
क्या खरीदारी का सही समय है?
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, Suzlon के शेयर फिलहाल ‘नयी खरीदारी’ के जोन में हैं, लेकिन टाइमवाइज करेक्शन अभी पूरा नहीं हुआ है। प्राइस वाइज इसमें बहुत बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन अगले दो-तीन महीने तक बड़ा बदलाव भी संभावित नहीं है। विशेषज्ञों की राय है कि अगर आपके पास 1 से 1.5 साल का धैर्य है तो मौजूदा स्तर पर Suzlon में निवेश किया जा सकता है।
Suzlon Energy का ताजा वित्तीय प्रदर्शन
Suzlon Energy ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 7.28% बढ़कर ₹324.32 करोड़ रहा, वहीं नेट रेवेन्यू 54.61% बढ़कर ₹3,117 करोड़ पहुंच गया। कंपनी का एबिटा (EBITDA) भी 62% बढ़कर ₹599 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 19.2% रहा। सालाना मुनाफा (Mar 2025) ₹2,072 करोड़ पहुंचा जो पिछले साल ₹660 करोड़ था। कंपनी लगभग debt-free है और Return on Capital Employed (ROCE) भी 32.66% रहा।
Suzlon Energy की ऑर्डर बुक और कैश पोजिशन
Suzlon Energy के पास 5.7 GW की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है जिसमें 75% आर्डर C&I और PSU सेक्टर से हैं। कंपनी ने Q1 FY26 में 444 MW की सबसे बड़ी डिलीवरी की, और अभी इसकी कैश पोजिशन ₹1,620 करोड़ है। बीते 10 तिमाहियों से Suzlon की ऑर्डर बुक लगातार बढ़ती रही है।
read more : 1 साल में 8000% का रिटर्न! Railwayसे ₹120 करोड़ ऑर्डर मिलते ही शेयर ने पकड़ी रफ्तार
शेयर का भविष्य और एक्सपर्ट लक्ष्य
2025 में शेयर में 10% की तेजी की संभावना जताई गई है, अगर शेयर ₹62 के ऊपर निकलता है तो इसमें और मजबूती आ सकती है। कुछ ब्रोकरेज फर्म ने Suzlon पर करीब ₹70 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से 30% संभावित अपसाइड दर्शाता है
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।













